गाजियाबाद में झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 20 गायों की मौत

Ghaziabad Fire (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | गाजियाबाद के किनौनी गांव में सोमवार को एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 20 गायों की मौत हो गई। घटना स्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए, गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि लगभग 15-20 गायों की जलने से मौत हुई है।

श्री कृष्णा गौसेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने न्यूज़ एजेंसी ANI को बताया कि, “कबाड़ में आग लगने के कारण 100 से ज्यादा गायों की जल कर मृत्यु हो गई है। सभी गाय बिना दूध देने वाली गाय थीं।”

यह गनीमत रही कि इस भीषण आग में हालांकि कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। आग लगने पर स्थानीय लोगों ने परिवार के सदस्यों को बहार निकाल लिया था।

इस झुग्गी में रहने वाले अधिकतर लोग कबाड़ी का काम करते है।  आग कबाड़ में लगने के कारण तेजी से फैली और एक बड़े एरिया को अपने चपेट में ले लिया।

हालांकि मवेशियों के हताहत होने की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। मौके पर मौजूद कई लोगों ने कहा कि 50 से अधिक गायों की मौत हुई है।

डीएम ने कहा कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!