फरार तृणमूल कांग्रेस नेता के ठिकाने से भारी मात्रा में कैश और सोना बरामद

gold and cash recovered from the house of tmc leader in Birbhum (2) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

फरार तृणमूल कांग्रेस नेता के ठिकाने से भारी मात्रा में कैश और सोना बरामद

 

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की बीरभूम जिला पुलिस ने शनिवार को कहा कि अवैध रेत खनन के आरोपी तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता के आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान बड़ी मात्रा में बेहिसाबी नकदी और सोना बरामद हुआ.

बीरभूम जिले के एक अधिकारी ने कहा कि फरार तृणमूल कांग्रेस नेता लाबान शेख के आवास से 49.75 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद की गई है. बीरभूम जिला पुलिस ने कहा, “पुलिस टीम ने उनके आवास से 503 ग्राम सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं. लाबान के बिजनेस पार्टनर शमीम शेख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.”

लाबान का दूसरा बिजनेस पार्टनर सोहेल शेख भी फरार है. पुलिस लाबान शेख और सोहेल शेख दोनों की तलाश कर रही है और जिले के सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है.

यह भी पता चला है कि बीरभूम जिले में काफी बड़े पैमाने पर चलने वाले अवैध रेत खनन में शामिल होने के अलावा, ये तीनों आरोपी सड़क निर्माण की ठेकेदारी में भी लगे हुए थे.

ये तीनों तृणमूल कांग्रेस के पूर्व बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के बेहद करीबी और भरोसेमंद थे.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!