रोहित के फैन ने मैदान में घुसकर उनको किया साष्टांग प्रणाम, फ़ोटो हुई वायरल

Rohit Sharma's fan lies down before him

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

रांची में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान रोहित शर्मा का एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ कर मैदान के अंदर आ गया। यह शख्स रोहित के सामने दंतवत हो गया।रोहित के इस फैन की इस हरकत ने सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूला दिए थे। इस पल की फ़ोटो वायरल हो गई है।

यह पूरा वाकया तब हुआ जब भारतीय टीम मैदान में फील्डिंग कर रही थी। रोहित का यह फैन, थोड़ी ही देर में उठकर भागने लगा। शायद उसको अंदाज़ा लग गया था कि उसको पकड़ने सिक्योरिटी टीम आ गई है।

यह पहला मौका नही है जब कोई फैन मैदान के अंदर आ गया हो पर बात की गंभीरता यह है कि प्लेयर्स कोरोना के कारण बायो-बबल में है। उनकी सुरक्षा का खास खयाल रखा जा रहा है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!