फिर लौटा लॉकडाउन: कोविड के प्रसार को रोकने के लिए यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया ने की पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा

Lockdown

प्रतीकात्मक फोटो (फ्रीपिक)

The Hindi Post

कोविड के नए मामलों में उछाल आते ही, यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया ने शुक्रवार को देश में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। पूर्ण लॉकडाउन लगाने वाला ऑस्ट्रिया, यूरोप का पहला देश है।

एक हफ्ते पहले, ऑस्ट्रिया ने वैक्सीन न लगवाने वालों पर लॉकडाउन लगाने का फ़ैसला किया था।

शुक्रवार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा चांसलर एलेग्जेंडर स्चलनबेर्ग ने की। फिलहाल पूर्ण लॉकडाउन की अवधि 10 दिन रहेगी। दस दिन के बाद, इस पर पुनर्विचार किया जायेगा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाए या नहीं। ज़रूरत पड़ने पर, लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 20 दिन भी की जा सकती है। लॉकडाउन के दौरान, सभी दुकाने और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

चांसलर एलेग्जेंडर ने कहा कि कोई नही चाहता कि देश को कोरोना की पांचवी वेव देखने को मिले।

गुरुवार को ऑस्ट्रिया में 15,000 कोविड के मामले रिकॉर्ड किये गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!