एक दिन में दो बार आया भूकंप, दहशत में लोग
एक दिन में दो बार आया भूकंप, दहशत में लोग, BREAKING NEWS
उत्तराखंड में शनिवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में दहशत फैल गई. रात 8:08 बजे उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इससे पहले दिन में बागेश्वर में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था.
EQ of M: 4.2, On: 10/10/2026 20:07:30 IST, Lat: 30.744 N, Long: 78.414 E, Depth: 11 Km, Location: Uttarkashi, Uttarakhand.
For more information Download the BhooKamp App
https://t.co/5gCOtjdtw0
@DrJitendraSingh
@OfficeOfDrJS
@tummalasrini
@GSuresh_NCS
@ndmaindia https://t.co/zEKDpgXXYC— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 10, 2026
राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंपीय गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. इससे पहले 6 अक्टूबर को रात 10:23 बजे चमोली में 4.9 तीव्रता का तेज भूकंप आया था जिसका केंद्र जमीन से 13 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. उस दौरान देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों और दिल्ली-एनसीआर तक धरती हिल गई थी और घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए थे. लगातार आ रहे इन झटकों ने पर्वतीय क्षेत्रों में चिंता बढ़ा दी है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
