दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके

Earthquake Depositphotos_49310611_s-2019 (1)

सांकेतिक तस्वीर | हिंदी पोस्ट

The Hindi Post

दिल्ली-NCR में मंगलवार की दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है.

भूकंप कितना तेज था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके झटके उत्तराखंड में भी महसूस किए गए.

रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था. दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर आए इस भूकंप से फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि नेपाल में आज दोपहर 2:28 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया है.


हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!