हैदराबाद यूनिवर्सिटी में PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री की हुई स्क्रीनिंग, कोई मामला दर्ज नहीं

BBC documentary screened at Hyderabad University

छात्र डाक्यूमेंट्री देखते हुए (Photo: Twitter@Fraternity_movt)

The Hindi Post

हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के एक वर्ग ने 21 जनवरी को कैंपस (विश्वविद्यालय) परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी द्वारा बनाई गई डाक्यूमेंट्री – ‘इंडिया, द मोदी क्वेश्चन’ (India: The Modi Question) की स्क्रीनिंग की. अब विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छात्रों से इस पर सवाल-जवाब किया है.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने से पहले छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रसाशन से अनुमति नहीं ली थी.

इस मामले की जानकारी विश्वविद्यालय प्रसाशन को तब हुई जब एबीवीपी के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से शिकायत की.

विश्वविद्यालय ने अब इस मामले में अपनी सुरक्षा विंग से रिपोर्ट मांगी है. इस रिपोर्ट के आने के बाद, आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि भारत सरकार, बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ प्रोपेगेंडा बता चुका है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों को लेकर बनाई गई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को बीते शनिवार को, I&B मंत्रालय ने YouTube पर ब्लॉक कर दिया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!