ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे से बागी हुए सासंदों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, कही यह जरूरी बात….
अपने आवास पर एनडीए सासंदों के साथ बैठक करते पीएम मोदी / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे से बागी हुए सासंदों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, कही यह जरूरी बात….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे के पार्टियों से अलग हुए बागी सांसदों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने सांसदों को संसद की चर्चाओं और बहसों में सक्रिय रूप से भाग लेने का सुझाव दिया और उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे उनके साथ हैं और एनडीए एक परिवार की तरह है.
पीएम ने सांसदों से संसदीय इतिहास को पढ़ने, जानने और संसद में उपलब्ध सामग्री का अध्ययन कर अपनी डिबेट की तैयारी को मजबूत करने के लिए कहा. इसके साथ ही, उन्होंने सांसदों को अपने-अपने राज्यों के विकास पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी और स्पष्ट किया कि जब राज्य आगे बढ़ेंगे, तभी देश का विकास होगा. उन्होंने सांसदों को निर्देश दिया कि यदि विकास परियोजनाओं से जुड़ी कोई भी समस्या आती है तो वे सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क कर सकते हैं.
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने प्रत्येक सांसद से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और उनके संसदीय क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. पीएम ने शिवसेना (शिंदे गुट) में हाल ही में शामिल हुए 6 सांसदों से अलग से भी मुलाकात की.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
