भक्त ने जगन्नाथ मंदिर में 4.8 किलो सोना दान में दिया

Temple

𝗣𝗶𝗰 𝗖𝗿𝗲𝗱𝗶𝘁:𝗜𝗔𝗡𝗦

The Hindi Post

पुरी| एक अज्ञात भक्त ने मंगलवार को पुरी के जगन्नाथ मंदिर में 8 किलो से अधिक के सोने और चांदी के गहने दान कर दिए। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजीटीए) के एक अधिकारी ने कहा कि भक्त ने 4.858 किलो सोना और 3.876 किलो चांदी के आभूषण दान में दिए हैं। भक्त के एक प्रतिनिधि ने एसजेटीए के मुख्य अधिकारी कृष्ण कुमार से मुलाकात की और आभूषण सौंप दिए। भक्त ने मंदिर प्रशासन से उनकी पहचान उजागर नहीं करने का अनुरोध किया है।

-आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!