किसान गुरुवार को करेंगे रेल रोको आंदोलन : राकेश टिकैत

rakesh tikat

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को घोषणा की कि केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसान समूह गुरुवार को देशभर में ‘रेल रोको’ आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

आईएएनएस से बात करते हुए, टिकैत ने कहा कि केंद्र पिछले आठ महीनों से कई ट्रेनों को संचालन की अनुमति नहीं दे रहा है, इस तथ्य के बावजूद कि लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और कई अन्य प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।

बीकेयू नेता ने कहा कि उनके गांवों के लोग भी इस विरोध में हिस्सा लेंगे। ट्रेनों से यात्रा करने वाले बच्चों के लिए व्यवस्था की गई है।

-आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!