एक परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, तीन की हुई मौत
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
एक परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, तीन की हुई मौत – BIG NEWS
वैशाली । बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों के जहर खाने का मामला सामने आया है. घटना में सास, बहू और एक पोते की मौत हो गई, जबकि पोती की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे जमीन बेचने को लेकर पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. बताया गया कि परिवार का बेटा राहुल लगातार जमीन बेच रहा था. आरोप है कि वह गुरुवार को भी जमीन बेचकर घर से फरार हो गया था. इसी विवाद के बाद परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया.
घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.
By IANS
बिहार: वैशाली में एक परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, तीन की हुई मौत
