गजब हो गया ! भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Virat Kohli 2121314121313 IANS (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

गजब हो गया ! भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

 

माउंट माउंगानुई | भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला बे ओवल के मैदान पर खेला गया. न्यूजीलैंड ने भारत को 334 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. टीम के तीन बल्लेबाज पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए.

मैट हेनरी ने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को जीरो पर आउट किया. हेनरी की गेंद को रोहित फिन एलन के हाथों में मार बैठे तो विराट कोहली क्लीन बोल्ड हुए. वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर कीवी तेज गेंदबाज ने श्रेयस अय्यर को एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन भेजा. भारतीय टीम ने अपने पहले तीन विकेट स्कोरबोर्ड पर बिना कोई रन लगाए गंवाए.

भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ने बिना कोई रन बनाए ही अपने शुरुआती तीन विकेट गंवाए. इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में यह महज पांचवां मौका है जब किसी टीम ने अपने तीन विकेट बिना कोई रन बनाए ही गंवाए.

साल 2010 के बाद यह पहला मौका है जब विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ वनडे क्रिकेट में जीरो पर आउट हुए हैं. इससे पहले, 2010 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए कोहली-रोहित एक ही मैच में जीरो पर आउट हुए थे.

ऋतुराज गायकवाड़ भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 5 रन बनाकर आउट हुए. वनडे क्रिकेट में यह महज दूसरा मौका है जब भारतीय टीम ने अपने 4 विकेट 10 रनों के भीतर गंवाए. इससे पहले, साल 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने अपने शुरुआती चार विकेट 10 रनों के अंदर गंवाए थे.

इससे पहले, न्यूजीलैंड की पूरी टीम 50 ओवर में 333 रन बनाकर ऑलआउट हुई. टीम की तरफ से विल यंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. उन्होंने 108 गेंदों में 125 रनों की दमदार पारी खेली.

वहीं, टिम सीफर्ट ने 48 गेंदों में 58 रनों का योगदान दिया. फिन एलन ने 41 रन बनाए, तो कप्तान मिचेल सेंटनर ने महत्वपूर्ण 24 रन बनाए. भारत की ओर से गेंदबाजी में आकिब नबी, गुरनूर बरार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए.

By IANS

कोहली-रोहित जीरो पर आउट, कप्तान अय्यर का भी नहीं खुला खाता, भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!