बहुत ही भयावह सड़क हादसा: 23 लोगों की गई जान, गाड़ियों के उड़ गए परखच्चे

Assam Accident 2 23 dead (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

बहुत ही भयावह सड़क हादसा: 23 लोगों की गई जान, गाड़ियों के उड़ गए परखच्चे

 

गुवाहाटी | असम के काजीरंगा के पास एक कंटेनर ट्रक के साथ हुई भीषण दुर्घटना में शामिल मिनी बस का यातायात नियमों के उल्लंघन का पुराना रिकॉर्ड रहा है. प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की कि इस वाहन के विरुद्ध पूर्व में 38,500 रुपये के 12 चालान का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 4,000 रुपये का एक अन्य जुर्माना अब भी लंबित है.

गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्वप्ननील डेका ने बताया कि इस भीषण दुर्घटना में 23 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच में काजीरंगा क्षेत्र में तेज रफ्तार और यातायात प्रतिबंधों के उल्लंघन की बात सामने आई है.

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना से पूर्व ट्रैवलर मिनी बस अत्यधिक तेज गति से चल रही थी.

 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बीजेपी ने भी दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

जांच अधिकारियों का अनुमान है कि चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया था जिसके परिणामस्वरूप कंटेनर ट्रक के साथ यह भीषण भिड़ंत हुई.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डेका ने कहा, “बस अत्यधिक तेज गति से चल रही थी. साथ ही वो यातायात प्रतिबंधों का उल्लंघन भी कर रही थी. हमारा आकलन है कि कंटेनर ट्रक से टकराने से ठीक पहले चालक का वाहन से नियंत्रण छूट हो गया था.”

पुलिस ने बताया कि मिनी बस में सवार यात्रियों की वास्तविक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है. हादसे में घायल लोगों और सभी मृतकों की पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस भीषण त्रासदी से पूरा राज्य स्तब्ध है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हादसे में घायल लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.

 

By IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!