मुंबई की अदालत ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज की

Aryan Khan 2

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार को ड्रग्स मामले में मुंबई की अदालत से कोई राहत नहीं मिली और अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया है।

क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर किला कोर्ट में सुनवाई हुई और संक्षिप्त सुनवाई के बाद अदालत ने स्पष्ट किया उन्हें फिलहाल जमानत नहीं मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के वकीलों की दलीलों का अदालत पर कोई असर नहीं हुआ। आर्यन खान की तरफ से सतीश मानशिंदे ने दलीलें पेश की, वहीं एनसीबी की तरफ से एएसजी (एडिशनल सॉलिसिटर जनरल) अनिल सिंह ने पक्ष रखा।

इससे पहले एनसीबी ने दावा किया था कि आर्यन खान भी ड्रग्स रैकेट का हिस्सा हैं। क्रूज शिप पर पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!