श्रीनगर: सिख समुदाय ने आतंकी हमले में मारी गई स्कूल प्रिंसिपल का किया अंतिम संस्कार, आतंकियों के लिए मांगी मौत की सज़ा

Rupinder Kaur laid to rest

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

श्रीनगर | श्रीनगर में सिख समुदाय के सदस्यों और अन्य लोगो ने आतंकी हमले में मारी गई स्कूल प्रिंसिपल सुपिंदर कौर की शवयात्रा निकाली और आतंकवादियों के लिए मौत की सजा की मांग की। सिख समुदाय में इस घटना को लेकर काफी रोष है। उन्होंने दाह संस्कार यात्रा में आतंकवादियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।

सुपिंदर कौर के परिजनों के आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। समुदाय के सदस्यों ने सुपिंदर के लिए न्याय और उसके हत्यारों के लिए सजा की मांग की। कौर उन दो शिक्षकों में से एक थीं, जिनकी गुरुवार को श्रीनगर के ईदगाह एरिया में स्कूल में घुसकर आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

सिखों ने मांग की कि घाटी में धार्मिक नेता अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं और हस्तक्षेप करें।

अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में से एक ने कहा, “उन्हें क्यों मारा गया, सिर्फ इसलिए कि उन्होंने झंडा फहराया, निर्दोष लोगो को क्यों निशाना बनाया जा रहा है, अल्पसंख्यक यहां सुरक्षित नहीं हैं।”

जम्मू में दीपक चंद के परिवार में मातम छाया है। वह स्कूल में आतंकवादियों द्वारा गए एक और शिक्षक थे। दीपक के गमगीन दोस्तों और परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने अपने देश के लिए खड़े होने के लिए अपनी जान की कीमत चुकाई।

चंद के एक रिश्तेदार ने कहा, “सरकार को भी दोषी ठहराया जाना चाहिए, जिसने सभी के लिए सुरक्षा का वादा किया।”

कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में कई नागरिकों को निशाना बनाया गया है और, लक्षित हमलों के कारण, घाटी में अल्पसंख्यकों के बीच असुरक्षा बढ़ गई है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!