अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे उमर और अली लेकिन नहीं कर सकेंगे यह काम

Abaan Ahmed (1) (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे उमर और अली लेकिन नहीं कर सकेंगे यह काम

 

झांसी जेल में बंद अली अहमद और लखनऊ जेल में बंद मोहम्मद उमर को अपने छोटे भाई अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल मिल गई है. अतीक अहमद की बहन परवीन कुरैशी की याचिका पर जस्टिस अजय भानोट और जस्टिस दिवेश चंद्र सामंत की खंडपीठ ने यह आदेश जारी किया.

अदालत ने दोनों भाइयों को सख्त शर्तों के साथ पुलिस हिरासत में सीधे कसारी-मसारी कब्रिस्तान ले जाने और अंतिम संस्कार के तुरंत बाद वापस जेल भेजने का निर्देश दिया है.

हाईकोर्ट की शर्तों के अनुसार, उमर और अली मीडिया से बात करने या किसी जनसभा को संबोधित नहीं कर सकेंगे. वे अंतिम संस्कार के दौरान केवल धार्मिक रीति-रिवाज कराने वाले व्यक्ति, अपनी बुआ परवीन कुरैशी और भाई अहजम अहमद से ही बात कर सकेंगे. इसके साथ ही उन्हें पुलिस-प्रशासन के सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!