शोरूम में लगी भीषण आग ने मचाया तांडव, 22 नई कारें जलकर खाक, हादसे की वजह….

SHOWROOM FIRE (1)

मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया / (फोटो क्रेडिट / आईएएनएस)

The Hindi Post

शोरूम में लगी भीषण आग ने मचाया तांडव, 22 नई कारें जलकर खाक, हादसे की वजह….

 

कोलकाता | कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में सोमवार तड़के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बांकरा में एक कार शोरूम में भीषण आग लग गई, जिसमें 22 नई कारें जलकर खाक हो गईं और आठ अन्य बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं . हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन, कार शोरूम में लगी आग ने सोमवार सुबह तड़के ही भयावह रूप ले लिया था.

कुल आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया . रिपोर्ट लिखे जाने के तक आग बुझाने की प्रक्रिया जारी थी और दमकलकर्मी पूरी तरह से जलकर खाक हो चुके शोरूम में अगर कोई छिपे हुए आग के स्रोत थे, तो उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे थे.

राज्य अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग सबसे पहले सोमवार सुबह 5 बजे स्थानीय लोगों ने देखी . उन्होंने कहा, “निकटतम अग्निशमन केंद्र को तुरंत सूचना दी गई और पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं . इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया . बाद में तीन और गाड़ियां भी शामिल हो गईं. शुरुआत में हमारा काम मुश्किल था, क्योंकि हमें एक तरफ शोरूम की आग बुझाने पर ध्यान देना था और दूसरी तरफ आग को आसपास की इमारतों में फैलने से रोकना था.

शोरूम में प्रवेश द्वार काफी संकरा होने के कारण हमारे कर्मचारियों को शुरू में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा . हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में है.”

BY IANS

कोलकाता शोरूम में आग लगने से 22 कारें जलकर खाक, कोई हताहत नहीं


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!