फिल्म गुलाबो सिताबो की एक्ट्रेस फर्रुख जाफर का हुआ 88 साल की उम्र में निधन

Farukh Zafar

Photo: Instagram | juhic3

The Hindi Post

फिल्म इंडस्ट्री की सीनियर और मशहूर एक्ट्रेस फर्रुख जाफर का 88 की उम्र में 15 अक्टूबर को निधन हो गया। उनका देहांत लखनऊ में हुआ। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी।

फर्रुख ने फिल्म गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने फातिमा बेगम की भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फर्रुख जाफर की तबियत खराब होने के कारण, इस महीने के शुरू में ही, उन्हें लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। हॉस्पिटल में ही शुक्रवार शाम को उनका निधन हो गया।

स्क्रीन राइटर जूही चतुर्वेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “बेगम गई। फर्रुख जी… ना आप जैसा कोई था और न होगा.. दिल से शुक्रिया जो आपने हमको आपसे रिश्ता जोड़ने की इजाज़त दी.. अब अल्लाह की उस दुनिया में हिफाज़त से रहिएगा..”

 


View this post on Instagram

A post shared by Juhi Chaturvedi (@juhic3)

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!