एक्टर पारस कलनावत ने फ्लिपकार्ट से मंगाया 6,000 रुपये कीमत का इयरफोन, डिब्बा खोला तो रह गए हैरान

Paras Kalnawat

Instagram | paras kalnawat

The Hindi Post

सीरियल अनुपमा के एक्टर पारस कलनावत को ऑनलाइन शॉपिंग करना भारी पड़ गया। हुआ यूं कि पारस ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (डॉट कॉम) से 6,000 मूल्य के इयरफ़ोन ऑर्डर किये थे। लेकिन जब ऑर्डर रिसीव हुआ तो वह खाली था।

ऑर्डर की पैकिंग तो ऊपर से ठीक थी पर जब पारस ने उसको खोला तो देख कर हैरान रह गए कि उसके अंदर कुछ था ही नहीं।

पारस ने अपने साथ घटी यह घटना ट्विटर पर साझा की। उन्होंने ट्विटर पर अपना गुस्सा और खीझ निकली। उन्होंने फ्लिपकार्ट को इस ट्वीट में टैग भी किया।

https://twitter.com/paras_kalnawat/status/1448163886398590977?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1448163886398590977%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fentertainment%2Fanupamaa-samar-aka-paras-kalnawat-gets-empty-box-from-flipkart-instead-of-earphones-worth-rs-6000-pics-viral-bud

इसके बाद फ्लिपकार्ट ने उनको जवाब भी दिया। फ्लिपकार्ट ने पारस से माफी मांगी और मदद करने की बात कही।

लेकिन यह पहली बार नहीं है जब ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर किसी कस्टमर ने शिकायत की हो। पहले भी ऐसा हो चुका हैं जिसमे कस्टमर ने ऑर्डर किया कुछ और उसको बदले में मिला कुछ और ही।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!