स्टेज पर डांस कर रही युवती अचानक औंधे मुंह गिरी, हुई मौत, VIDEO
मध्य प्रदेश के विदिशा से दुखद खबर सामने आई है. यहां एक शादी समारोह में स्टेज पर डांस कर रही युवती अचानक मुंह के बल गिरती है और उसकी मौत हो जाती है. इस घटना का रुला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला विदिशा शहर के मगधम रिजॉर्ट में चल रहे एक शादी समारोह का है. युवती इंदौर से अपने परिजनों के साथ शादी में शामिल होने आई थी.
शादी के संगीत समारोह में युवती सज संवर कर डांस कर रही थी. माहौल पूरी तरह से जश्न में डूबा नजर आ रहा था कि तभी डांस करते-करते युवती मुंह के बल गिर जाती है. युवती के गिरने से पहले एक सेकंड के लिए भी उसके असहज या फिर उसकी तबियत खराब होने का संकेत नहीं मिलता.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती के गिरते ही स्टेज के सामने बैठे रिश्तेदार फौरन युवती के पास पहुंचते है और उसे उठाते है. लेकिन युवती के शरीर में कोई हलचल नहीं होती. उसकी हालत देख उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया जाता है जहां डॉक्टर्स उसे मृत घोषित कर देते है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, युवती की मौत साइलेंट हार्ट अटैक की वजह से होने से की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
हंसते खेलते लोगों को हार्ट अटैक आना और मौत हो जाना अब भयानक रूप ले चुका है।
एमपी के विदिशा में स्टेज पर डांस करती हुई युवती को अचानक दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई।
सरकार को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए, स्वास्थ्य विभाग को ऐसी घटनाओं पर रिसर्च करने की जरुररत है। #HeartAttack pic.twitter.com/bALxzjSF2n
— Manraj Meena (@ManrajM7) February 9, 2025
