महिमा चौधरी को हुआ ब्रैस्ट कैंसर, सुनाई अपनी दर्द भरी कहानी

Mahima Chaudhary (1)
The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक – महिमा चौधरी कैंसर से जूझ रही है. इस खबर से उनके फैंस शॉकेड है. ब्रैस्ट कैंसर से पीड़ित महिमा का पूरा लुक ही बदल गया है. हालांकि एक्टर अनुपम खेर ने महिमा चौधरी को हीरो कहकर संबोधित किया है.

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “महिमा चौधरी के साहस और कैंसर की कहानी: मैंने अपनी 525 वीं फिल्म ‘द सिग्नेचर’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए महिमा चौधरी को एक महीने पहले अमेरिका से कॉल किया था. हमारी बातचीत में पता चला कि महिमा ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं.

उन्होंने आगे लिखा, “महिमा का एटीट्यूड दुनियाभर की कई महिलाओं को हिम्मत देगा. वह चाहती थीं कि मैं भी इस बारे में खुलासा (कैंसर के बारे में) करने का हिस्सा बनू. महिमा आप मेरी हीरो हो। दोस्तों आप इन्हें अपना प्यार, गर्मजोशी, शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजें. वो सेट पर वापस आ चुकी हैं और वे उड़ने के लिए तैयार हैं.”

खेर ने प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से कहा कि उनकी (महिमा) प्रतिभा को मौका दें.

वीडियो में, महिमा ने खुलासा किया कि अनुपम खेर ने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने के लिए फोन किया था, लेकिन तब वह अस्पताल में अपना इलाज करवा रही थीं. उन्होंने कहा कि सिर पर बाल न होने के कारण वह काम के लिए हां भी नहीं कह पा रही थीं।

महिमा ने अनुपम खेर से पूछा कि क्या वो विग लगा के सेट्स पर (शूटिंग करने) आ सकती है. इस पर अनुपम ने कहा कि विग लगाने की क्या जरूरत है, आप ऐसे ही अभिनय करो.

महिमा ने यह भी बताया कि, “मुझे कैंसर के कोई लक्षण नहीं थे। इसका मुझे रूटीन चेकअप में पता चला था.”

महिमा को आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘डार्क चॉकलेट’ में देखा गया था.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!