बेटे के शव को देने के बदले अस्पताल के कर्मचारी ने मांगे 50,000 रूपए, गरीब मां-बाप ने मांगी भीख

Bihar couple begs for money to get son's body released from govt mortuary (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर बिहार से सामने आई है। बिहार के समस्तीपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें गरीब और बेबस मां-बाप भीख मांगते हुए दिख रहे है। पर सवाल यह है कि यह लोग भीख मांग क्यों रहे है। कारण जानकर आपको बेहद गुस्सा आएगा।

दरअसल, महेश ठाकुर और उनकी पत्नी समस्तीपुर की गलियों में घूम घूम कर बुधवार को भीख मांग रहे थे। उनको 50,000 रूपए इक्कठा करने थे। यह रूपए उनको पोस्टमार्टम हाउस के एक कर्मचारी को रिश्वत के रूप में देने थे ताकि उनको अपने बेटे का मृत्य शरीर मिल सके। पोस्टमार्टम हाउस के एक कर्मचारी ने महेश ठाकुर से उनके बेटे के शव को देने के बदले 50,000 रूपयो की मांग कर डाली थी।

ठाकुर दंपति का बेटा दिमागी रूप से कुछ कमजोर था। वो 25 मई से गायब था। बहुत ढूंढने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। 7 जून को एक शव मिला। पुलिस ने शव बरामद करके उसको पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ताजपुर पुलिस स्टेशन में एक गुमशुदगी की एक रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। ताजपुर पुलिस ने महेश ठाकुर को संपर्क किया ताकि शव की शिनाख्त हो सके। जब महेश पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां के कर्मचारियों ने शव को पहचान के लिए दिखाने से ही मना कर दिया। बड़ी मिन्नतों के बाद, उन्होंने महेश को शव को देखने दिया।

महेश ने शव की पहचान अपने मृत्य बेटे के रूप में की। जब महेश ने शव का कब्जा मांगा तो कर्मचारियों ने 50,000 रूपए की मांग कर डाली। महेश और उनकी पत्नी ने विनती की कि उनके बेटे का शव उनको सौंप दिया जाए ताकि वो लोग अंतिम संस्कार कर सके पर कर्मचारियों का दिल नहीं पसीजा। गरीब दंपति के पास इतने पैसे थे नहीं तो उन्होंने भीख मांगने का फ़ैसला लिया।

दोनो पति पत्नी समस्तीपुर में घर घर जाकर भीख मांगने लगे। इस दौरान का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

जब यह वीडियो अस्पताल के डॉक्टर एसके चौधरी की जानकारी में आया तो उन्होंने ठाकुर दंपति को उनके बेटे का शव दिलवाया।

डॉ चौधरी ने यह भी कहा कि हमें इस मामले की जानकारी हो गई है। ऐसी हरकत मानवता के खिलाफ है। पोस्टमॉर्टेम घर के इस कथित कर्मचारी के खिलाफ हमने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!