एक्टर पारस कलनावत ने फ्लिपकार्ट से मंगाया 6,000 रुपये कीमत का इयरफोन, डिब्बा खोला तो रह गए हैरान
Instagram | paras kalnawat
सीरियल अनुपमा के एक्टर पारस कलनावत को ऑनलाइन शॉपिंग करना भारी पड़ गया। हुआ यूं कि पारस ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (डॉट कॉम) से 6,000 मूल्य के इयरफ़ोन ऑर्डर किये थे। लेकिन जब ऑर्डर रिसीव हुआ तो वह खाली था।
ऑर्डर की पैकिंग तो ऊपर से ठीक थी पर जब पारस ने उसको खोला तो देख कर हैरान रह गए कि उसके अंदर कुछ था ही नहीं।
पारस ने अपने साथ घटी यह घटना ट्विटर पर साझा की। उन्होंने ट्विटर पर अपना गुस्सा और खीझ निकली। उन्होंने फ्लिपकार्ट को इस ट्वीट में टैग भी किया।
https://twitter.com/paras_kalnawat/status/1448163886398590977?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1448163886398590977%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fentertainment%2Fanupamaa-samar-aka-paras-kalnawat-gets-empty-box-from-flipkart-instead-of-earphones-worth-rs-6000-pics-viral-bud
