Wednesday, 25 November 2026
राज्य

मां ने अपनी दो बेटियों को उतारा मौत के घाट, तीसरी बेटी ने भागकर बचाई जान; सामने आई चौंकाने वाली वजह

The Hindi Post

मां ने अपनी दो बेटियों को उतारा मौत के घाट, तीसरी बेटी ने भागकर बचाई जान; सामने आई चौंकाने वाली वजह

 

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी दो बेटियों (उम्र 13 और 11 साल) की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोप है कि पति के रात में घर नहीं लौटने से नाराज होकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया. महिला ने कथित तौर पर अपनी तीसरी बेटी को भी मारने की कोशिश की लेकिन वह मौके से भाग निकली और उसकी जान बच गई.

यह घटना डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सेमुआपुर गांव की है. एक ही घर में दो सगी बहनों के शव मिलने और उनके मुंह से झाग निकलने के कारण शुरुआत में पुलिस इसे जहर दिए जाने या संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही थी. सूचना मिलते ही डुमरियाघाट पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच के दौरान मां घर से गायब थी जिसके चलते पुलिस ने पहले पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

हालांकि, तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस का शक मां की ओर गहराया. जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों बच्चियों की गला घोंटकर हत्या की गई थी. मोतिहारी के प्रभारी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!