Tuesday, 24 November 2026
राज्य

यूपी के इस शहर में आतंकियों ने बिछाया जाल : पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देशों पर फियादीन हमले की तैयारी कर रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, खुले कई खौफनाक राज….

The Hindi Post

यूपी के इस शहर में आतंकियों ने बिछाया जाल : पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देशों पर फियादीन हमले की तैयारी कर रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, खुले कई खौफनाक राज….

 

मेरठ । जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस को निशाना बनाने के लिए कथित तौर पर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहे एक युवक को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा निवासी जुबैर कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जुबैर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था और जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की साजिश रच रहा था। इस मामले में पांच अन्य युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, जुबैर को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया ब्यूरो (आईबी), आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), इंटेलिजेंस और पुलिस की टीमों ने उससे कई घंटे तक पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में जुबैर ने जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी करने और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने की बात बताई है। जांच में यह भी सामने आया है कि जुबैर जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए आरोपी मोहम्मद साजिद के ऑनलाइन संपर्क में था। पुलिस को दोनों के पाकिस्तानी मोबाइल नंबरों के जरिए बातचीत करने और वहां से निर्देश मिलने से जुड़े इनपुट भी मिले हैं।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों के बीच किस तरह का संपर्क था और पाकिस्तान में बैठे लोगों से उन्हें क्या निर्देश दिए जा रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब एक साल पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस जुबैर को पकड़ने के लिए मेरठ आई थी, लेकिन उस समय वह पुलिस को देखकर फरार हो गया था। इसके बाद से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। सोमवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले में नए सिरे से जांच तेज कर दी गई है।

जुबैर की गिरफ्तारी की सूचना जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी दे दी गई है। अब वहां की पुलिस भी मेरठ पहुंचकर उससे पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसियां जुबैर के संपर्कों, मोहम्मद साजिद से उसके रिश्तों और पाकिस्तान से संचालित कथित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। हिरासत में लिए गए पांच अन्य युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।

BY IANS

जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की साजिश का खुलासा, मेरठ से जुबैर गिरफ्तार


The Hindi Post

संबंधित खबरें

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!