प्यार की कोई उम्र नहीं: 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की सगाई, जल्द होगी शादी

30 year old to marry 75 year old Instagram 2 (1)
The Hindi Post

प्यार की कोई उम्र नहीं: 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की सगाई, जल्द होगी शादी

 

जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर जब अपनों का साथ छूट जाए तो अकेलापन अक्सर इंसान को तोड़ देता है लेकिन औरैया के अरियारी गांव के 75 वर्षीय रामसुगर के जीवन में खुशियों ने एक बार फिर नए सिरे से दस्तक दी है. सात साल पहले पत्नी के निधन के बाद से अकेले पड़ चुके बुजुर्ग को 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रानी राजपूत का ऐसा साथ मिला कि दोनों की दोस्ती देखते ही देखते मोहब्बत में बदल गई. अब यह अनोखा जोड़ा जल्द ही शादी रचाने की तैयारी में है.

रामसुगर ने कहा कि रानी राजपूत का उनके घर पिछले दो वर्षों से लगातार आना-जाना था. दरअसल, रामसुगर की बेटी राधा खुद एक यूट्यूबर हैं और रानी अक्सर उसके साथ वीडियो शूट करने उनके घर आती थी.

आमिर खान के भांजे इमरान खान को लेकर बड़ा अपडेट, क्या है मामला?

शूटिंग के सिलसिले में मुलाकातों का यह दौर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाने लगा और देखते ही देखते यह रिश्ता मोहब्बत में बदल गया.

रामसुगर की बेटी राधा ने कहा कि करीब एक हफ्ते पहले औरैया में उनके पिता और रानी राजपूत की सगाई संपन्न हुई है. सगाई का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो रहा है. परिजनों का कहना है कि दोनों जल्द ही हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह सूत्र में बंधेंगे. विवाह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!