प्रयागराज के कसारी-मसारी क्षेत्र का नाम बदला, सीएम योगी ने की घोषणा
फोटो क्रेडिट/ आईएएनएस
प्रयागराज के कसारी-मसारी क्षेत्र का नाम बदला, सीएम योगी ने की घोषणा
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में माफिया अतीक अहमद के प्रभाव वाले इलाके ‘कसारी मसारी’ का नाम बदलकर ‘श्रीकृष्ण पुरी’ कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज के कसारी-मसारी में माफिया से मुक्त कराई गई 9,811 वर्ग मीटर भूमि पर पद्म लोक आवास योजना के अंतर्गत ₹191 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले 602 आवासों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए.
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पीपलगांव में निर्मित 556 आवासों के लाभार्थियों को चाबियां भी वितरित की गईं.
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव हर गरीब और हर जाति के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है. अब कोई माफियागिरी करने का दुस्साहस नहीं करता. यदि कोई ऐसा करेगा, तो उसे मिट्टी में मिलने के लिए भी तैयार रहना होगा.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
