यूपी चुनाव से पहले सियासत में नई एंट्री: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पार्टी का किया ऐलान
Photo: X@divyamittal_IAS Via IANS
यूपी चुनाव से पहले सियासत में नई एंट्री: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पार्टी का किया ऐलान
पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में उतरने का औपचारिक ऐलान करते हुए अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जन नीति भारत’ के गठन की घोषणा की है.
आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद दिव्या मित्तल ने लंदन में नौकरी की. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण की. वह 2013 बैच की यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी बनी. उन्होंने मिर्जापुर, देवरिया और संतकबीरनगर में बतौर डीएम अपनी सेवाएं दी हैं. अब सक्रिय राजनीति में कदम रखते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी.
मेरा राजनीतिक सफर का अगला कदम। मेरे साथ जुड़ें 🙏🙏 https://t.co/c9ihA3dxOB
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) October 15, 2026
दिव्या मित्तल के अनुसार उनकी पार्टी का मूल विचार “राजनीति नहीं, जननीति” पर आधारित है जिसका मकसद आम जनता को सीधे नीति-निर्माण और निर्णय प्रक्रिया से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि विकास कार्य और नीतियां जाति, धर्म या पहचान के बजाय लोगों की वास्तविक जरूरतों पर आधारित होंगी. इस नई व्यवस्था के तहत सरकारी योजनाओं और बजट का पूरा विवरण सीधे जनता के मोबाइल पर उपलब्ध कराया जाएगा जिससे नागरिक खुद स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों की गुणवत्ता का मूल्यांकन कर सकें.
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुहिम बड़े विज्ञापनों या धनबल से नहीं, बल्कि घर-घर जाकर जनभागीदारी के जरिए आगे बढ़ाई जाएगी.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ का किया ऐलान, 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगी
