11 बच्चों की डूबकर हुई मौत, कई की तलाश जारी, मचा कोहराम
11 बच्चों की डूबकर हुई मौत, कई की तलाश जारी, मचा कोहराम, BIG NEWS
वैशाली । बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. यहां गंगा नदी में नाव पलटने से 11 बच्चों की डूबकर मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी एक नाव पर सवार होकर भोज खाने के लिए जा रहे थे. नाव पर 15 से 20 बच्चे सवार होने की बात सामने आई है.
बताया जा रहा है कि इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई और उसमें सवार बच्चे पानी में डूब गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी.
ध्रुव राठी का आरोप: सुबह-सुबह घर में घुसे 20 लोग, फिर क्या हुआ?, देखें VIDEO
स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की गई. अब तक 11 बच्चों के शव बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है. आशंका जताई जा रही है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे जिस कारण यह हादसा हुआ.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. राहत और बचाव कार्य जारी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शुरुआती जानकारी के अनुसार 11 बच्चों के शव बरामद हो चुके हैं. अन्य की तलाश की जा रही है. मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
इस घटना को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा कि राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई. डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे हैं. ईश्वर सबको सुरक्षित रखें. स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता कर राहत बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.
“आपके 200 अफसर हमारे संपर्क में, वो मुझे….”, राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, देखें VIDEO
बिहार कांग्रेस ने लिखा कि वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने की हृदय विदारक घटना में बच्चों की मौत की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें.
IANS
बिहार : वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा, भोज में शामिल होने जा रहे 11 बच्चों की मौत, बाकी की तलाश
अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.
