तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करना चाहते हैं एल मुरुगन, मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता छोड़ने की पेशकश

L Murugan IANS Oct 13 (1) (1)

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करना चाहते हैं एल मुरुगन, मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता छोड़ने की पेशकश

 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से मुक्त करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि वह 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करने के लिए पूरी तरह संगठनात्मक कार्यों में जुटना चाहते हैं.

मुरुगन ने कहा कि पीएम मोदी के हालिया तमिलनाडु दौरे के दौरान जनता के उत्साह को देखकर उनका विश्वास बढ़ा है कि पार्टी राज्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. उन्होंने ‘राष्ट्र प्रथम, पार्टी दूसरे स्थान पर और स्वयं सबसे अंत में’ के सिद्धांत को दोहराते हुए कहा कि वह गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं के साथ जमीनी स्तर पर काम करना चाहते हैं.

अपनी साधारण पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए मुरुगन ने कहा कि दिहाड़ी मजदूर माता-पिता के बेटे होने के बावजूद पार्टी और प्रधानमंत्री ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें केंद्रीय मंत्री बनने का अवसर दिया. उन्होंने पांच साल की सेवा के लिए आभार जताते हुए संगठन के जरिए जनता की सेवा जारी रखने के लिए प्रधानमंत्री से आशीर्वाद मांगा.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!