चीन ने लद्दाख के बारे में दिया आपत्तिजनक बयान

India–China Mountain Border Standoff (1) (1)
The Hindi Post

चीन ने लद्दाख के बारे में दिया आपत्तिजनक बयान

 

चीन के विदेश मंत्रालय ने लद्दाख को लेकर एक बार फिर भड़काऊ बयान देते हुए कहा है कि उसने लद्दाख को कभी केंद्र शासित प्रदेश के रूप में मान्यता नहीं दी है. बीजिंग में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीनी प्रवक्ता माओ निंग ने आरोप लगाया कि भारत ने लद्दाख पर ‘एकतरफा और अवैध’ कब्जा किया हुआ है.

चीन ने भारत द्वारा लद्दाख के 28 रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों के आधिकारिक ‘मानक नाम’ तय करने पर भी कड़ा विरोध दर्ज कराया. चीनी विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि सीमा का पश्चिमी सेक्टर हमेशा से चीन का हिस्सा रहा है.

ध्रुव राठी का आरोप: सुबह-सुबह घर में घुसे 20 लोग, फिर क्या हुआ?,

हालांकि, भारत का आधिकारिक और स्पष्ट रुख रहा है कि पूरा लद्दाख और जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं और इसमें चीन के कब्जे वाला अक्साई चिन भी शामिल है.

भारत सरकार ने 2 अक्टूबर को लद्दाख प्रशासन के साथ मिलकर 28 अहम जगहों की पहचान कर उन्हें आधिकारिक नक्शे में दर्ज किया था. इनमें LAC के संवेदनशील इलाके गोगरा, हॉट स्प्रिंग, ज़ोरावर पीक और पारपिक ग्लेशियर जैसे रणनीतिक क्षेत्र शामिल हैं. इसका मकसद मैपिंग को सटीक बनाना और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व जागरूकता को मजबूत करना है. भारत के इस कदम पर चीन को मिर्ची लग गई है.

“आपके 200 अफसर हमारे संपर्क में, वो मुझे….”, राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, देखें VIDEO

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

लद्दाख पर चीन का भड़काऊ बयान: केंद्र शासित प्रदेश को बताया ‘अवैध’, 28 जगहों के नामकरण पर जताई आपत्ति

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!