दिनदहाड़े हत्या: दुकान में घुस कर युवक की हत्या, हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत व्याप्त

broad day light murder in Rampur Oct 11 (1)
The Hindi Post

दिनदहाड़े हत्या: दुकान में घुस कर युवक की हत्या, हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत व्याप्त

 

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. सनसनीखेज वारदात मिलक खानम थाना क्षेत्र के टहकला गांव की है. यहां 30 वर्षीय नवजोत सिंह अपने कार वॉशिंग सेंटर पर बैठे थे. तभी कार से पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. चार गोलियां लगने से नवजोत की मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जबकि वारदात के बाद हमलावर तेजी से फरार हो गए.

मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था. उसके पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की.

 

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनुराग सिंह ने मीडिया को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने और वारदात में इस्तेमाल की गई कार का पता लगाने में जुटी है. पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं.

 

विपक्ष के बड़े नेता का दावा : “गिर सकती है केंद्र सरकार…”, समय भी बताया, देखें VIDEO

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!