T20 World Cup: पाकिस्तान की जीत पर पूर्व क्रिकेटर्स लाइव टीवी पर ही नाचने लगे, VIDEO

Pak dance (1)
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स – शोएब मालिक, वकार यूनुस, वसीम अकरम, मिस्बाह-उल-हक, नाचते हुए दिख रहे है. दरअसल, यह सभी पाकिस्तान को नूज़ीलैंड पर मिली जीत का जश्न मना रहे है.

पाकिस्तान ने बुधवार को खेले गए T20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नूज़ीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत को दर्ज करके पाकिस्तान इस महामुकाबले के फाइनल में पहुंच गया है.

क्योंकि, पाकिस्तान के फाइनल तक पहुंचने की उम्मीद न के बराबर थी (पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा), पर फिर भी कुछ उलटफेर होने के कारण पहले तो वो सेमी-फाइनल तक पहुंचे और आज नूज़ीलैंड को हरा के फाइनल में प्रवेश कर गए, इसलिए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स बेहद खुश थे. जब पाकिस्तान जीता तो शोएब मालिक, वकार यूनुस, वसीम अकरम खुशी से झूमने लगे.

यह डांस वीडियो स्पोर्ट्स चैनल – A Sports के स्टूडियो के अंदर का है. पूर्व क्रिकेटर्स यहां पनेलिस्ट्स के तौर पर शामिल हुए थे.

भारतीय टीम की बात की जाए तो वो कल (10 नवंबर) इंग्लैंड से दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेगा. ऐसी उम्मीद है कि एक बेहद रोमांचक मैच होगा और इसमें अगर भारतीय टीम जीत जाती है तो फाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!