T20 World Cup: मैदान में घुस आया रोहित शर्मा का युवा फैन, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

Fan invades field to meet Rohit (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (6 नवंबर) भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया. अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम का 10 नवंबर को इंग्लैंड से मुकाबला होगा. यह मैच एडिलेड में खेला जाएगा.

आज के मैच के 17 वें ओवर में अजीब नजारा देखने को मिला. इस समय, भारतीय टीम फील्डिंग कर रही थी. एक युवा क्रिकेट फैन सुरक्षा घेरा तोड़ कर मैदान में घुस आया.

दरअसल, युवक रोहित शर्मा का फैन है और उनसे मिलना चाहता था. पर उसने सुरक्षा घेरा तोड़ कर गलत किया.

यह युवक रोहित के करीब पहुंचते ही रोने लगा. हालांकि तब तक सिक्योरिटी गार्ड्स मौके पर आ गए और इस लड़के को पकड़ लिया.

इस युवा क्रिकेट फैन को मैदान में इस तरह से घुस आने के लिए जुर्माना भरना होगा. उस पर 11 हजार 95 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!