राखी सावंत ने चम्मच से बर्तन बजा कर, गाना गाकर, आलिया को मां बनने पर दी बधाई

Ranbir and Alia
The Hindi Post

6 नवंबर का दिन आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर के लिए बेहद खास बन गया. इस दिन दोनों प्राउड पेरेंट्स बन गए. आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. सब आलिया और रणबीर को बधाई दे रहे है. बधाई देने वालों में राखी सावंत भी शामिल है.

पर राखी ने थोड़े अनोखे तरह से बधाई दी. उन्होंने चम्मच से पैन बजाकर और गाना गाकर दोनों को शुभकामनाएं दी. पर राखी का यह तरीका थोड़ा फनी था. राखी के इस अंदाज को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट जरूर आ जाएगी.

इस दौरान, राखी के ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी भी मौजूद थे. उन्होंने भी आलिया और रणबीर को बधाई दी.

इसी साल 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर ने एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी. और पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि जल्द ही आलिया मां बनने वाली है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!