मुंबई, पुणे में 7 नए ओमिक्रॉन मामले दर्ज

Omicron doctor-with-positive-blood-sample-new-variant-detected-coronavirus-strain-called-covid-omicron-research-new-african-strains-mutations-covid-19-coronavirus-laboratory (1)

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

मुंबई | चार दिनों के अंतराल के बाद, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 7 नए मामले सामने आए हैं- मुंबई में 3 और पुणे में 4 मामले दर्ज किये गये हैं, जिसके बाद राज्य में कुल 17 मामले हो गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुंबई में पुष्टि किए गए मामलों में 25, 37 और 48 वर्ष की आयु के तीन पुरुष हैं, सभी का हाल ही में यूके, दक्षिण अफ्रीका और तंजानिया का यात्रा इतिहास है।

पुणे में, साढ़े तीन साल के बच्चे सहित चार नए मरीज भारतीय मूल की नाइजीरियाई महिला के करीबी रिश्तेदार हैं। इस महिला को पिछले रविवार को ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया था।

नए मामलों में से, 4 को टीके की दोनों डोज़ लग चुकी है, जबकि एक शख्स ने एक ही खुराक ली है, एक को टीका नहीं लगा है और बच्चा टीका के लिए योग्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमे से तीन में हल्के लक्षण हैं और अन्य में कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है और मुंबई और पुणे के विभिन्न अस्पतालों में इनका इलाज चल रहा है।

मुंबई, पुणे और नागपुर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी को और तेज कर दिया गया है, जिसमें कुल 61,439 यात्रियों में से ‘उच्च जोखिम’ वाले देशों से 9,678 यात्री आए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इनमें से पॉजिटिव पाए गए 25 लोगों के नमूने जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए कुल 89 नमूने भेजे गए हैं, जिनमें से 47 सैम्पल्स की रिपोर्ट का इंतजार है और अब तक 17 ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं।

पिछले सप्ताह शनिवार, रविवार और सोमवार को राज्य में आने वाले यात्रियों में ओमिक्रॉन के कुल 10 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!