तेजस्वी की रेचल से शादी पर भड़के उनके मामा, खूब सुनाई खरी खरी

Tajeshwi Yadav marries friend Rachel

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

पटना | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपनी दोस्त रेचल से शादी कर ली थी। यह अंतर-सामुदायिक विवाह था। इससे तेजस्वी के मामा साधु यादव भांजे पर भड़क गए है। गोपालगंज के पूर्व सांसद साधु यादव ने तेजस्वी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा, “उन्होंने दूसरे समुदाय की लड़की से शादी कर लालू प्रसाद के परिवार की छवि खराब की है। वह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कहलाने के लायक नहीं हैं।”

साधु यादव ने कहा, “वह परिवार और पार्टी में मनमानी कर रहे हैं। वह हम पर शासन करना चाहते हैं। हम उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दे सकते। हम उनका बहिष्कार करेंगे। हम उन्हें सबक सिखाएंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

साधु यादव को समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के पुराने सहयोगी प्रेम गुप्ता, (जो शादी में शामिल हुए थे) एक ‘भ्रष्ट व्यक्ति’ हैं। उन्होंने कहा, “वास्तव में शादी में शामिल हुए सभी आमंत्रित व्यक्ति भ्रष्ट हैं।”

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में परिवार के सभी सदस्यों की मौजूदगी में शादी की। उन्होंने सीमित लोगों को शादी में आमंत्रित किया था। यहां तक कि राजद के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह और अन्य शीर्ष नेताओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!