जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद

indian army

फोटो: आईएएनएस (प्रतीकात्मक फोटो)

The Hindi Post

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए । पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने बांदीपोरा शहर के गुलशन चौक इलाके में दोपहर में एक पुलिस दल पर गोलीबारी की।

एक सूत्र ने कहा, “इस हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।”

तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!