दिल्ली-एनसीआर में 4.7 की तीव्रता का भूकंप

Earthquake

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

नई दिल्ली: राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर व इससे सटे अन्य स्थानों पर भी महसूस किए गए। भूकंप शुक्रवार की शाम सात बजे आया, जो कि सतह से 35 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने या संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!