13 वर्षीय मोहक कुमार ने एकदिवसीय मैच में 30 छक्कों की मदद से 331 रन ठोके

Cricket Depositphotos_24562241_s-2019 (1)

प्रतीकात्मक फोटो | IANS

The Hindi Post

नयी दिल्ली |  बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज मोहक कुमार के मात्र 125 गेंदों पर 30 छक्कों व 28 चौकों की मदद से बने ताबडतोड 331 रनों की बदौलत डी सी बाल भवन क्रिकेट अकैडमी ने शिक्षा भारती स्कूल, नई दिल्ली में खेले गए ड्रीम चेज़र्स कप अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट में इन्द्रप्रस्था अकैडमी को 423 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

तीन अगस्त 2008 को जन्मे मोहक कुमार ने 40 ओवरों के मैच में यह आतिशी पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर : डी सी बाल भवन क्रिकेट अकैडमी 40 ओवरों में सात विकेट पर 576 रन (मोहक कुमार 331, शिवाय मलिक 67 व मेदांश 2/60)। इन्द्रप्रस्था अकैडमी 17.1 ओवरों में 153 रन ( मेदांश 126, वमान 5/29 व यतिन सोलंकी 4/45) ।

वार्ता

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!