भीषण विस्फोट होने से 10 लोगों की मौत, उड़े चिथड़े, मचा हड़कंप, Massive Explosion Kills 10, Leaves Scene Horrific, Triggers Panic
काबुल | अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में शनिवार को एक स्कूल के पास हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 110 अन्य घायल हो गए.
देश के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी के अनुसार, प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह धमाका दोपहर से ठीक पहले प्रांतीय राजधानी असदाबाद के अंदिर सिर इलाके में हुआ. विस्फोट स्कूल के पास स्थित खनन कंपनियों के एक विस्फोटक भंडारण केंद्र में हुआ है.
मंत्रालय ने इस हादसे के पीछे लापरवाही और सुरक्षा मानकों की कमी को मुख्य वजह बताया है. मामले की विस्तृत जांच जारी है. पझवोक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घायल हुए चार छात्रों को बेहतर इलाज के लिए जलालाबाद प्रांतीय अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि शेष घायलों का उपचार कुनार प्रांत में ही चल रहा है.
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में दशकों पुराने संघर्ष के बाद बची बारूदी सुरंगें और बिना फटे विस्फोटक आम नागरिकों के लिए लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक ऐसे विस्फोटों में 257 लोगों की मौत हो चुकी है और 87 घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश मृतक बच्चे हैं.
संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) ने भी चेतावनी दी है कि अंतरराष्ट्रीय फंडिंग घटने से बारूदी सुरंगों को हटाने का काम प्रभावित हुआ है जिससे देश के करीब 33 लाख लोगों की जान पर रोजाना खतरा मंडरा रहा है.
IANS/Hindi Post Dot In


















