Saturday, 28 November 2026
राज्य

शर्मनाक : स्टेशन के टॉयलेट में 60 वर्षीय महिला से 25 वर्षीय युवक ने की दरिंदगी, ऐसे पकड़ा गया आरोपी ?

The Hindi Post

शर्मनाक : स्टेशन के टॉयलेट में 60 वर्षीय महिला से 25 वर्षीय युवक ने की दरिंदगी, ऐसे पकड़ा गया आरोपी ?

 

घाटकोपर | घाटकोपर रेलवे स्टेशन के सार्वजनिक शौचालय में 60 वर्षीय महिला के साथ दुराचार और मारपीट का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान तस्लीम नूर मोहम्मद (25) के रूप में हुई है। इस घटना ने उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर रात के समय यात्रियों और खासकर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता खडवली की रहने वाली है और काम के सिलसिले में नियमित रूप से घाटकोपर आती है। गुरुवार को उसकी 18 वर्षीय बेटी भी उसके साथ थी। काम निपटाने के बाद मां-बेटी घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने घाटकोपर स्टेशन पहुंची। रात 11:12 बजे बेटी प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर इंतजार कर रही थी, तभी महिला स्टेशन के सार्वजनिक शौचालय में गई।

जांच में पता चला कि उस वक्त शौचालय के बाहर कोई अटेंडेंट या सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। महिला के अंदर जाने के कुछ ही देर बाद एक युवक शौचालय में दाखिल हुआ। आरोप है कि युवक ने भीतर से दरवाजा बंद कर पैसेज में महिला के साथ दुराचार किया और उसके माथे पर हमला भी किया। सीसीटीवी कैमरों में आरोपी रात 11:19 बजे शौचालय से निकलकर घाटकोपर मेट्रो की ओर जाता दिखाई दिया।

लगभग 11:22 बजे बाहर आई महिला ने बेटी को आपबीती सुनाई, जिसके बाद दोनों प्लेटफॉर्म नंबर 4 स्थित जीआरपी डेस्क पर पहुंचे, पूरे मामले की जानकारी साझा की। इसके बाद स्टेशन प्रबंधक और आरपीएफ को सूचना दी गई। महिला अधिकारी ने बयान दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा।

पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस को शुरुआती तौर पर मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को असल्फा से आरोपी तस्लीम नूर मोहम्मद को दबोच लिया। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस तरह का दुराचार उसने पहले भी किया है या नहीं।

BY IANS

घाटकोपर स्टेशन के टॉयलेट में बुजुर्ग महिला के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार


The Hindi Post

संबंधित खबरें

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

error: Content is protected !!