सफर के दौरान अश्लील हरकतें न करें, यात्री ऐसी घटनाओं को तुरंत रिपोर्ट करें: किस करते कपल का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो

couple caught doing lip lock in Delhi Metro
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक यंग कपल दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने के दौरान एक दूसरे को किस कर रहा था.

इस वीडियो के सामने आने के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपील की है कि यात्री सफर करते समय अश्लील या गलत हरकत न करें.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के कहा कि इससे अन्य यात्री असहज महसूस कर सकते है.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएमआरसी (DMRC) ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट मेट्रो कर्मचारियों/सीआईएसएफ को तुरंत करें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!