योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Transfer Order IANS (1)
The Hindi Post

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है. इस बदलाव के तहत देवरिया और अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है. साथ ही एक अधिकारी को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है.

देवरिया के पुलिस अधीक्षक, वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन को अब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है. वहीं, लखनऊ स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक आईपीएस प्राची सिंह को अंबेडकरनगर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा, अंबेडकरनगर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक आईपीएस अभिजीत आर. शंकर को देवरिया का नया एसपी बनाया गया है. इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!