सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलीकाप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, टकराया था पक्षी

Yogi Adityanath Chopper (1)
The Hindi Post

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकाप्टर की रविवार को वाराणसी के पुलिस लाइन्स में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि पक्षी के टकरा जाने के बाद यह लैंडिंग कराई गई. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकाप्टर की लैंडिंग हुई.

योगी आदित्यनाथ, वाराणसी से लखनऊ आ रहे थे जब यह घटना हुई. फिलहाल, मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित है. हेलीकाप्टर का पायलट और मुख्यमंत्री का स्टाफ भी सुरक्षित है.

प्राप्त सुचना के अनुसार, योगी दूसरे हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए है.

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी वाराणसी में थे. आज रविवार को सुबह उनको प्रदेश की राजधानी लखनऊ वापस लौटना था जब उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद यह घटना हो गई.

हेलीकाप्टर की तकनीकी जाँच की जा रही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!