कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (27 जून से 3 जुलाई)

0
567
सांकेतिक तस्वीर (हिंदी पोस्ट)
The Hindi Post

आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : मेष राशि के जातकों को इस हफ्ते कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक लोगों के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। इस हफ्ते धन का लाभ आपके बैंक बेलेंस में वृद्धि करा सकता है। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता ठीकठाक बना रहेगा। संतान से आपको लाभ मिल सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में आपको कोई लाभ मिल सकता है।

वृषभ लग्नराशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता व्यापारिक लाभ देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ेगा। दैनिक आय में इस हफ्ते वृद्धि के योग रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर ब्लड प्रेशर के मरीज। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित अगर कोई समस्या बनी हुई है तो वह इस हफ्ते दूर हो सकती है।

मिथुन लग्नराशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आपके कामकाज में वृद्धि के योग रहेंगे। इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। सेहत अच्छी बनी रहेगी। शौक-मौज के ऊपर आप अपना धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक लोगों का सहयोग इस हफ्ते आपको लाभ दिला सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क लग्नराशि : कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। कामकाज को लेकर यह हफ्ता आपको कुछ परेशानी दे सकता है। अधिकारी व सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए हितकर रहेगा। इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। छात्र वर्ग को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

सिंह लग्नराशि : सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे। इस हफ्ते आपको धन लाभ के नए श्रोत मिल सकते हैं। संतान से आपको लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। किया हुआ निवेश इस हफ्ते आपको फायदा दिला सकता है। इस हफ्ते आपकी यात्रा के योग बन सकते है। हफ्ते के अंतिम भाग में आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। खान-पान का उचित ध्यान रखें।

कन्या लग्नराशि : कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपको कामकाज के क्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता कोई नई उपलब्धि दे सकता है। धन लाभ के हिसाब से यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे। आपको कोई उपहार मिल सकता है। मित्र वर्ग आपके लिए मददगार साबित होंगे। आलस्य से बचने की सलाह रहेगी।

तुला लग्नराशि : तुला राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता धन लाभ वाला बना रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्यायों में आपको सुधर देखने को मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें और उनके साथ किसी भी प्रकार की बहसबाजी से बचें। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। मित्रों की मदद से आपका कोई जरूरी कार्य पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक लग्नराशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता व्यापारिक दृष्टिकोण से उत्तम बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। सेहत के लिहाज से यह हफ्ता आपको कुछ चिंता दे सकता है। भाग्य पक्ष मजबूत रहने से आपको कार्यो में आसानी से सफलता मिलेगी। इस हफ्ते आप धन का निवेश कर सकते हैं। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।

धनु लग्नराशि : धनु राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता शारीरिक थकान देने वाला हो सकता है। सेहत को लेकर अगर कोई समस्या है तो उसका ध्यान रखें। कामकाज के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते कामकाज को लेकर दौड़भाग अधिक बनी रह सकती है। कुछ व्यर्थ के खर्चे आपके लिए बने रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला बना रह सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

मकर लग्नराशि : मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते धन का लाभ मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता मिलेजुले फल देने वाला बना रहेगा। सेहत के लिहाज से यह हफ्ता आपको कुछ परेशानी दे सकता है। व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। कानूनी मामलों में सतर्कता रखें। इस हफ्ते आपके खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अचानक धन लाभ का योग बन सकता है। संतान के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला बना रहेगा। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। हफ्ते का अंतिम भाग खर्च वाला रहेगा। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको सफलता देने वाला रहेगा। भाइयों के साथ मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा। व्यापारिक क्षेत्र में आपको कुछ अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। कारोबार को लेकर चल रहे प्रयास इस हफ्ते सफल हो सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता शुभ बना रहेगा। इस हफ्ते प्रॉपर्टी से संबंधित कोई लाभ आपको मिल सकता है। सेहत के लिहाज से भी हफ्ता अच्छा बना हुआ है। इस हफ्ते आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष


The Hindi Post