कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक होने का मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह आदेश
कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक होने का मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की उस याचिका पर केंद्र सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) को नोटिस जारी किया है जिसमें CJP का अकाउंट ब्लॉक किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है.
हालांकि, जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव की पीठ ने अकाउंट को तुरंत चालू करने का अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले के दूरगामी परिणामों को देखते हुए सरकार का पक्ष सुने बिना ऐसा कोई आदेश नहीं दिया जा सकता. अदालत ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय देते हुए अगली सुनवाई 6 जुलाई तय की है.
गौरतलब है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक बेहद लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसके वर्तमान में इंस्टाग्राम पर करीब 2.25 करोड़ (22.5 मिलियन) फॉलोवर्स हैं.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
CJP का X अकाउंट ब्लॉक होने का मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और X से मांगा जवाब, तुरंत राहत देने से इनकार
