कौन हैं अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा जो आर्यन खान के साथ ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए

Munmun Dhamecha

मुनमुन धमेचा (फोटो: इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रविवार (2 अक्टूबर) को आर्यन खान, अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के साथ पांच अन्य को क्रूज़ से हिरासत में लिया गया था। इनमे से आर्यन, अरबाज़ और मुनमुन गिरफ्तार हुए।

आज मुंबई की एक अदालत ने तीनो की जमानत अर्ज़ी ख़ारिज कर दी और इनकी हिरासत को 7 अक्टूबर तक बढ़ा दिया। तीनो एनसीबी की हिरासत में हैं और उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।

आप आर्यन खान का परिचय तो अच्छे से जानते हैं, पर आपको यह नहीं पता होगा कि अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा कौन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरबाज़ पेशे से एक्टर हैं और आर्यन और उनकी बहन सुहाना खान के अच्छे दोस्त हैं।
वह मुंबई के बांद्रा के रहने वाले हैं।

मुनमुन मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और पेशे से एक फैशन मॉडल हैं।

जो अन्य लोग पकडे गए हैं उनके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं हैं पर रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहक जसवाल, नूपुर सारिका और गोमित चोपड़ा, दिल्ली के रहने वाले हैं।

मोहक और नूपुर, रिपोर्ट्स के अनुसार, फैशन डिज़ाइनर हैं और गोमित एक हेयर स्टाइलिस्ट और सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!