व्हाट्सप्प लेकर आ रहा है कई नए फीचर्स, जाने क्या नया होगा

WhatsApp Freepik 19021603

फोटो: फ्रीपिक (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | मेटा (Meta) की स्वामित्व वाले व्हाट्सएप (WhatsApp) ने अपने चैट ऐप में इमोजी (Emoji) रिएक्शन्स को जोड़ने की घोषणा की है। वहीं एक ग्रुप वॉयस कॉल में 32 लोगों तक को जोड़ने की अनुमति होगी। इसके साथ-साथ अब 2 जीबी तक की फाइलों की शेयरिंग की जा सकेगी। वर्तमान में 100 एमबी की फाइल शेयर करने की सुविधा है।

व्हाट्सएप पहले यूजर्स को छह प्रमुख इमोजी के साथ रिएक्ट करने की अनुमति देगा, लेकिन आगे जाकर और इमोजी जोड़ देगा ताकि लोग जल्दी से मैसेज आने पर रिएक्ट कर सकें।

व्हाट्सएप के प्रमुख विल कैथकार्ट ने गुरुवार देर रात एक ट्वीट में कहा, “हम यह घोषणा करते हुए उत्साहित हैं कि लॉन्च किया जाने वाले सभी इमोजी और स्किन-टोन पर प्रतिक्रिया आ रही हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप ने कहा, “हम 32 लोगों तक के लिए एक-टैप वॉयस कॉलिंग की शुरुआत करेंगे। वर्तमान में, यह ग्रुप वॉयस कॉल पर आठ लोगों को अनुमति देता है।”

ग्रुप एडमिन हर किसी की चैट से गलत या परेशानी में डालने मैसेज को भी हटा सकेंगे।

कैथकार्ट ने कहा, “हम एक बार में 2 जीबी तक बड़ी फाइल शेयरिंग और 32 व्यक्तियों द्वारा ग्रुप कॉन्फ्रेंस कॉल को लॉन्च करेंगे।”

व्हाट्सएप के नए फीचर आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!