‘न मोबाइल टावर की जरूरत, न सिग्नल की टेंशन’, BSNL ने लॉन्च किया ‘सबसे हट के’ फोन, हैरान कर देगी कीमत…
फोटो क्रेडिट : आईएएनएस
‘न मोबाइल टावर की जरूरत, न सिग्नल की टेंशन’, BSNL ने लॉन्च किया ‘सबसे हट के’ फोन, हैरान कर देगी कीमत…
देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक ऐसा फोन लॉन्च किया है, जो सामान्य स्मार्टफोन से बिल्कुल अलग है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मोबाइल टावर पर निर्भर नहीं रहता. जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता, वहां भी यह सैटेलाइट की मदद से कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा देता है. यह डिवाइस खासतौर पर समुद्र में काम करने वाले लोगों, दूरदराज के इलाकों में रहने वालों, आपदा प्रबंधन एजेंसियों और ऐसे यूजर्स के लिए उपयोगी माना जा रहा है, जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता. हालांकि इसकी कीमत आम स्मार्टफोन की तुलना में काफी ज्यादा है, लेकिन इसकी तकनीक और इस्तेमाल को देखते हुए इसे खास कैटेगरी का डिवाइस माना जा रहा है. चलिए आपको डिटेल में बताते हैं BSNL के इस Satellite Phone के बारे में इनकी कीमत और फीचर्स.
BSNL ने भारत में नया Satellite Phone पेश किया है जिसकी कीमत 1,34, 166 रुपए रखी गई है. यह डिवाइस मोबाइल नेटवर्क की जगह सीधे सैटेलाइट से जुड़ता है. यही वजह है कि यह उन इलाकों में भी काम कर सकता है जहां मोबाइल टावर मौजूद नहीं हैं.
BSNL का नया Satellite Phone उन इलाकों के लिए तैयार किया गया है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता. यह डिवाइस मोबाइल टावर पर निर्भर रहने के बजाय सीधे सैटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट होता है. यही वजह है कि इसे सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में ज्यादा भरोसेमंद डिवाइस माना जा रहा है.
इस Satellite Phone में Voice Calling की सुविधा दी गई है, जिससे मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध न होने पर भी कॉल की जा सकती है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो ऐसे क्षेत्रों में काम करते हैं जहां अक्सर नेटवर्क नहीं मिलता. इसके अलावा फोन में SOS Emergency Alert फीचर भी दिया गया है. किसी आपात स्थिति में यूजर सिर्फ एक बटन दबाकर पहले से तय किए गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट या संबंधित एजेंसी तक तुरंत अलर्ट भेज सकता है. नेचुरल आपदा, समुद्र में दुर्घटना या किसी अन्य संकट के समय यह फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है.
फोन को Rugged Design के साथ तैयार किया गया है, यानी इसकी बॉडी मजबूत और टिकाऊ है ताकि कठिन परिस्थितियों में भी इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सके. पहाड़ों पर ट्रैकिंग, जंगलों में सर्वे, समुद्री यात्रा या निर्माण स्थलों जैसी जगहों पर भी यह डिवाइस सामान्य फोन की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद माना जाता है. कंपनी ने इसमें लंबी बैटरी लाइफ भी दी है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती. यह फीचर उन लोगों के लिए काफी अहम है जो कई घंटों या कई दिनों तक बिजली की सुविधा से दूर रहते हैं.
कुल मिलाकर, BSNL का यह Satellite Phone सिर्फ एक कॉलिंग डिवाइस नहीं, बल्कि इमरजेंसी का साथी है. हालांकि इसकी कीमत आम स्मार्टफोन की तुलना में काफी ज्यादा है.
